Skip to main content

Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye || समय का महत्व पर निबंध लिखें || write essay on importance of time

Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye || समय का महत्व पर निबंध लिखें || write essay on importance of time. समय का महत्व संसार में समय की महिमा सर्वत्र गायी गई है। संसार की सभी वस्तुओं में समय ही सबसे अधिक बलवान है। इतिहास गवाह है कि जिसने भी समय के महत्व को समझा वह जीवन में सफल रहा। 

samay-ka-mahatva-par-nibandh-likhiye
samay-ka-mahatva-par-nibandh-likhiye

महापुरूषों के जीवन का अध्ययन करने पर ज्ञात होता है कि उन्होंने समय के महत्व को समझा और इसके सहारे अपने चरम लक्ष्य की प्राप्ति की। समय की गति अबाध रूप से बढ़ती चली जाती है। उसे मानव-शक्ति कभी रोक नहीं सकी है। यह सत्य है कि छूटा हुआ वाण, कही हुई बात और बीता हुआ समय पुनः वापिस नहीं आते। 

Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye

अतः समयानुसार आवश्यक और उचित कार्य करना ही समय के महत्व को समझना है। जैसे मनुष्य जीवन का प्रथम चरण यानी बीस-पच्चीस वर्ष की अवस्था अध्ययन और ज्ञान प्राप्ति का समय है। इस अवस्था में मनुष्य अपने भावी जीवन की तैयारी करता है। उसे इस समय हर प्रकार के ज्ञान तथा शारीरिक पुष्टता से अपने को सक्षम बनाने का प्रयास करना चाहिए। 

जो व्यक्ति इस समय के महत्व को नहीं समझता, वास्तविक कर्त्तव्यों को दृष्टि में रखकर कार्य नहीं करता उसे अपने जीवन में समय के महत्व को समझते हुये आवश्यक कार्य करना चाहिए क्योंकि समय बीत जाने पर फिर नहीं आता। अतः मनुष्य बेकार हो जाता है। समय के महत्व को अच्छी तरह समझ कर कार्य करने से मनुष्य को सफलता प्राप्त होती है। 

समय का महत्व पर निबंध लिखें

समय के महत्व को समझना ही उन्नति की कुंजी है। जो मनुष्य समयानुसार कार्य की आदत डाल देता है उसे किसी प्रकार की कठिनाई का अनुभव नहीं होता है। ऐसे लोगों में समयानुसार काम करने की क्षमता आ जाती है और वे निर्णयात्मक बुद्धि से अपने कार्य को सही समय पर सम्पादित कर लौकिक जीवन सफल बनाते हैं। 

समय के महत्व को समझ कर समयानुसार काम करने वालों की गति-विधि में समन्वय तथा समरसता रहती है अतः उनका पारिवारिक जीवन सुखमय बन जाता है तथा उन्हें सदा आत्मशान्ति मिलती रहती है। समाज में सम्मानित होते हैं। इस प्रकार वे समय के महत्व को समझकर तथा समय का विभाजन करके उससे अधिक से अधिक लाभ उठाते हैं 

write essay on importance of time

और जब जिस काम का अवसर रहता है, तब वे उसी काम को करके अपनी क्षमता बढ़ाते हैं तथा समयानुसार उन्हें अपने प्रयास का यथोचित फल प्राप्त होता है। समय के महत्व को बताते हुए कहा गया है कि जिसने लड़कपन में विद्याध्ययन नहीं किया, युवावस्था में धन नहीं कमाया वह वृद्धावस्था में क्या करेगा?

समय के महत्व को न समझकर कार्य करने के कारण मानव-जीवन में शक्ति ही नहीं आ पाती। उसका मन इतना चंचल और अव्यवस्थित हो जाता है कि समयानुसार वह काम नहीं कर पाता। जिसने जीवन के प्रारंभ से ही समय के महत्व को नहीं समझा, उसे कभी भी सफलता नहीं मिल पाती। 

Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye || समय का महत्व पर निबंध लिखें || write essay on importance of time

समय के महत्व को न समझकर कार्य करने का प्रभाव बहुत ही घातक होता है। इसके कारण जीवन का प्रथम चरण विभिन्न प्रकार का अनुचित और हानिकारक भावनाओं का केन्द्र बन जाता है। उस व्यक्ति के जीवन में बर्बरता, उदण्डता और अव्यावहारिकता आ जाती है, अत: वह गृहस्थ जीवन के योग्य ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाता, इस बड़े अभाव के कारण उसमें उचित कार्यक्षमता का अभाव हो जाता है। अत: न तो वह धन कमा पाता है, न पारिवारिक जीवन को सुखी बना पाता है। 

वह समाज में निन्दा का पात्र बनकर जीवन-यापन करता है। अत: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय के महत्व को उचित ढंग से समझना होगा। समय का सम्मान करना पड़ेगा और सही समय पर सही कार्य करना होगा। सारतः यह कहा जा सकता है कि समय के महत्व को समझना सफलता की एकमात्र कुंजी है।

Comments

Popular posts from this blog

Sagun Kavya Dhara Kya Hai | Virtuous poetry | सगुण काव्य-धारा

Sagun Kavya Dhara Kya Hai | Virtuous poetry | सगुण काव्य-धारा.  Saguna means virtue, here virtue means form. We have already known that devotion, believing in the form, shape, incarnation of God, is called Saguna Bhakti . It is clear that in the Sagun Kavadhara, the pastimes of God in the form of God have been sung. It says - Bhakti Dravid Uppji, Laya Ramanand. Sagun Kavya Dhara Kya Hai | Virtuous poetry | सगुण काव्य-धारा Ans. सगुण का अर्थ है गुण सहित, यहाँ पर गुण का अर्थ है- रूप। यह हम जान ही चुके हैं कि ईश्वर के रूप, आकार,अवतार में विश्वास करने वाली भक्ति सगुण भक्ति कहलाती है। स्पष्ट है कि सगुण काव्यधारा में ईश्वर के साकार स्वरूप की लीलाओं का गायन हुआ है। कहते हैं - भक्ति द्राविड़ ऊपजी, लाये रामानंद।'  अर्थात् सगुण भक्तिधारा या वैष्णव (विष्णु के अवतारों के प्रति) भक्ति दक्षिण भारत में प्रवाहित हुई। उत्तर भारत में इसे रामानंद लेकर आए। राम को विष्णु का अवतार मानकर उनकी उपासना का प्रारंभ किया। इसी प्रकार वल्लभाचार्य ने कृष्ण को विष्णु का अवतार मानकर उनकी उपासना का प्रारंभ किया। इ

विद्यापति का संक्षिप्त जीवन-वृत्त प्रस्तुत करते हुए उनके काव्यगत वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालें। अथवा, विद्यापति का कवि-परिचय प्रस्तुत करें।

विद्यापति का संक्षिप्त जीवन-वृत्त प्रस्तुत करते हुए उनके काव्यगत वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालें। अथवा, विद्यापति का कवि-परिचय प्रस्तुत करें। उपर्युक्त पद में कवि विद्यापति द्वारा वसंत को एक राजा के रूप में उसकी पूरी साज-सज्जा के साथ प्रस्तुत किया गया है अर्थात् वासंतिक परिवंश पूरी तरह से चित्रित हुआ है। अपने आराध्य माधव की तुलना करने के लिए कवि उपमानस्वरूप दुर्लभ श्रीखंड यानी चंदन, चन्द्रमा, माणिक और स्वर्णकदली को समानता में उपस्थित करता है किन्तु सारे ही उपमान उसे दोषयुक्त प्रतीत होते हैं, यथा-'चंदन' सुगंधि से युक्त होकर भी काष्ठ है 'चन्द्रमा' जगत को प्रकाशित करता हुआ भी एक पक्ष तक सीमित रहता है, माणिक' कीमती पत्थर होकर भी अन्ततः पत्थर है तथा स्वर्ण-कदली लज्जावश हीनभाव के वशीभूत होकर यथास्थान गड़ी रहती है ऐसे में कवि को दोषयुक्त उपमानों से अपने आराध्य की तुलना करना कहीं से भी उचित नहीं लगता है अत: माधव जैसे सज्जन से ही नेह जोड़ना कवि को उचित जान पड़ता है। इस दृष्टि से अग्रांकित पंक्तियाँ देखी जा सकती हैं विद्यापति का संक्षिप्त जीवन-वृत्त प्रस्तुत करते हुए उनके

सूरदास की भक्ति-भावना के स्वरूप की विवेचना कीजिए। अथवा, सूरदास की भक्ति-भावना की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।

सूरदास की भक्ति-भावना के स्वरूप की विवेचना कीजिए। अथवा, सूरदास की भक्ति-भावना की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।  उत्तर-'भक्ति शब्द की निर्मिति में 'भज् सेवायाम' धातु में 'क्तिन' प्रत्यय का योग मान्य है जिससे भगवान का सेवा-प्रकार का अर्थ-ग्रहण किया जाता है जिसके लिए आचार्य रामचंद्र शुक्ल श्रद्धा और प्रेम का योग अनिवार्य मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि भक्ति को प्राप्त होकर समस्त लौकिक बन्धनों एवं भौतिक जीवन से ऊपर उठ जाता है जहाँ उसे अलौकिक आनन्द की अनुभूति होती है। भक्ति के लक्षण की ओर संकेत करते हुए भागवतंकार कहते हैं "स वै पुंसां परोधर्मो यतोभक्ति रमोक्षजे। अहेतुक्य प्रतिहताययाऽऽत्मा संप्तसीदति।।" उपर्युक्त श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति व्यक्ति में उस भक्ति के उत्पन्न होने की अपेक्षा की गई है जिसकी निरन्तरता व्यक्ति को कामनाओं से ऊपर पहुँचाकर कृतकृत्य करती है। _ हिन्दी साहित्येतिहास में भक्तिकालीन कवि सूरदास कृष्णभक्त कवियों में सर्वाधिक लोकप्रिय और सर्वोच्च पद पर आसनस्थ अपनी युग-निरपेक्ष चिरन्तन काव्य-सर्जना की दृष्टि से अद्वितीय कवि हैं जिनके द्वारा प